बेगूसराय: महाशिवरात्रि को लेकर नगर थाना से पुलिस बल द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
महाशिवरात्रि को लेकर नगर थाना से पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान दर्जनों पुलिस बल फ्लैग मार्च में शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए सदर एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके इसको लेकर फ्लैग मार्च निकाली गई है. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.