हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही दूसरे धर्म के युवकों पर उसकी बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाया, पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक के अनुसार उसकी 18 वर्षीय बहन बीती 23 दिसंबर की दोपहर बिना बताए घर से कहीं चली गई।