बालाघाट: खुशखबरी! बालाघाट में बढ़ी सारसों की संख्या, गणना में मिले 50 सारस पक्षी
गणना में बालाघाट जिले में 50 तथा महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 32 सारस पक्षियों की उपस्थिति दर्ज की गई। वर्ष 2025 में बालाघाट में 48 सारस दर्ज किए गए थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 50 हो गई है, जो संरक्षण प्रयासों की सकारात्मक सफलता मानी जा रही है। संस्था ने बताया कि वैनगंगा एवं बाघ नदी के कारण बालाघाट और गोंदिया की जैव विविधता समान है, जिससे सारस दोनों क