बरेली: गोल्ड इन्वेस्टमेंट के नाम पर 6 करोड़ की ठगी, महिलाओं के जेवर लेकर फरार हुआ, सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली में गोल्ड इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक बड़ा ठगी कांड सामने आया है। शांति विहार कॉलोनी निवासी दुर्गेश सिंह पर आरोप है कि उसने तय मुनाफे और मासिक ब्याज का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाया और करीब 6 करोड़ रुपये का सोना व नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपी खुद को गोल्ड, प्रॉपर्टी और व्यापार का अनुभवी निवेशक बताता था। जिनके पास नकद नहीं था,