गुलाना: अकोदिया में दिगंबर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा, भगवान का हुआ विशेष अभिषेक
अकोदिया में दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नगर के मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा में महिला-पुरुषों ने नृत्य करते हुए अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया। मार्ग पर स्थानीय लोगों ने रंगोली बनाकर मुनिश्री और श्रीजी का भव्य स्वागत किया।