खातेगांव: खातेगांव के राजोर घाट नर्मदा नदी में स्नान करते समय तीन युवकों की डूबने से मौत
खातेगांव के चार युवक गुरुवार को नर्मदा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे राजौर क्षेत्र में नर्मदा नदी की है। खातेगांव के चारों युवक नर्मदा में नहाने उतरे थे और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे।