हापुड़: हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड पहुंची, थार कार और बाइक सवार को चपेट में लिया
Hapur, Hapur | Dec 22, 2025 हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराने हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अचानक अनियंत्रितहो गई, प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक पिकअप डिवाइडर की दूसरी तरफ यानी रॉन्ग साइड जा घुसी और सामने से आ रही एक बाइक सवार और थार कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए,इस दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया।