रसूलाबाद: मलखानपुर अंबेडकर पार्क में बौद्ध कथा को लेकर विवाद, हिंदू परिषद बजरंग दल का प्रदर्शन, 2 आरोपी हिरासत में
रसूलाबाद क्षेत्र के मलखानपुर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित बौद्ध कथा के दौरान कथावाचक द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने विरोध जताया। संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविंद सेंगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कार्रव