सुसनेर: भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना 'उड़ान फाउंडेशन', जन सहयोग से सार्वजनिक स्थानों पर रखे 25 जलपात्र
सुसनेर में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उड़ान फाउंडेशन ने बेजुबानों की प्यास बुझाने का बीड़ा उठाया है। शुक्रवार शाम 6 बजे, फाउंडेशन के सदस्यों ने जन सहयोग के माध्यम से नगर के विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर 25 जलपात्र स्थापित किए। जलपात्रों में न केवल पानी, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए शीतल पेय की व्यवस्था भी की गई है।