बनमनखी: बनमनखी में दर्दनाक हादसा: राशन लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक मजदूर की मौत और एक गंभीर घायल
बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के सरसी थाना अंतर्गत बुढ़िया गोलाधनकट्टा, रानीगंज-कुरसेला एसएच-77 मार्ग पर रविवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पीडीएस का राशन लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे मजदूर को मामूली चोटें आई हैं।