जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह चक्काबांध पम्प कैनाल पहुंचे और सूखा, बिजली संकट और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा प्रदेश सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों, गरीबों और आम जनता की पीड़ा नहीं सुन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से किसानों को तत्काल राहत देने, बिजली व्यवस्था सुधारने तथा सिंचाई योजनाओं को शीघ्र लागू करने की मांग की।
Sevrai, Ghazipur | Jul 28, 2026