फतेहपुर: बड़ौरी टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराई यात्रियों से भरी रोडवेज बस, टोल प्लाजा कर्मियों ने घायल यात्रियों को भेजा अस्पताल
फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बडौरी टोल प्लाजा में बड़ा हादसा।विकास नगर डिपो की रोडवेज बस जो फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रही थी टोल बूथ के डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में कई यात्री घायल हो गए। बस क्षतिग्रस्त हो गई।घटना रात दो बजे के बाद की है।घटना के बाद टोल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और दौड़कर बचाव में जुटे।यात्री दहशत में आ गए।