बेगूसराय: DIG ने बेगूसराय SP कार्यालय का किया निरीक्षण, कई निर्देश दिए
डीआईजी ने बेगूसराय एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजी संधारण, साफ सफाई की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक भी की.