बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोखर गांव में मामूली झगड़े पर 8 लोगों नें 3 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायलों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायलों को डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण के लिए बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।