देवबंद: देवबंद में RSS शताब्दी वर्ष पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में एकता, समरसता और स्वाभिमान पर जोर, बांग्लादेश अत्याचारों की निंदा
देवबंद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग और स्वाभिमान पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में हुए कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज मुख्य अतिथि रहे।