चायल: तिल्हापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, 108 एंबुलेंस की मदद से CHC में भेजा गया, इलाज जारी
कौशाम्बी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में तिल्हापुर नहर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राहुल पुत्र रामाश्रय निवासी केनली को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सराय अकिल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं रही।