एकंगरसराय: हिलसा-एकंगरसराय मार्ग पर रक्सा गांव के पास बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
प्रखंड क्षेत्र के हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर करीब 3:30 बजे रक्सा गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए एकंगरसराय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उप