मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के बिस्फी प्रखंड नाहस रूपौली उत्तरी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के लाभार्थियों से कथित जांच के नाम पर ₹500 से ₹1000 तक की मांग की जा रही है। इस अवैध वसूली में कुछ दलालों और वार्ड सदस्यों की मिलीभगत बताई जा रही है।