भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष संजू गोपाल साहू का चारामा नगर में मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया तथा नगर के प्रमुख मार्गों पर युवाओं की बाइक रैली निकाली गई।