जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 69 वीं पुण्यतिथि निर्वाण दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉक्टर अंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।