छतरपुर नगर: "कमरे में घुसकर किया गलत काम, अब दे रहा जान से मारने की धमकी", न्याय के लिए सिविल लाइन थाना पहुँची महिला
छतरपुर के सिविल लाइस थाने में एक महिला ने गांव के युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे आरोप लगाया है कि युवक उसका पीछा करते हुए कमरे में घुसा और कई बार गलत काम किया। विरोध करने पर उसने पैसों का लालच दिया और अब धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।