गिरिडीह: बराहमोरिया में छापेमारी, 4000 किलो जावा महुआ और 300 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद व नष्ट।
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को 11 बजे उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना की संयुक्त टीम ने बराहमोरिया गांव में छापेमारी की। उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 4000 किलोग्राम जावा महुआ और 300 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।