मंदसौर: स्मार्ट मीटरों के खिलाफ जनआक्रोश, मंदसौर में 45 मिनट चक्का जाम सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा पर
मंदसौर में स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों के विरोध में नागरिकों ने प्रदर्शन किया। गांधी चौराहा से पैदल मार्च निकालकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई, सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा पर ज्ञापन लेने अधिकारी नहीं पहुंचे तो लोगों ने 45 मिनट चक्का जाम किया, बाद में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया,