नवगछिया टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय अर्चना देवी की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। अर्चना देवी अपने पति विपुल शर्मा और दो बच्चों—माही कुमारी (10 वर्ष) व विराट कुमार (8 वर्ष)—के साथ बाइक से ससुराल खेरो से मायके कन्हैया चौक जा रही थीं।