घोरावल: गोहड़ा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। बोर्ड से चार्जर निकालते समय वह करंट की चपेट में आई
अमवार चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने बताया कि सुनीता कुमारी (13) पुत्री प्रेम निवासी गोहड़ा अपने घर में बुधवार की देर रात करीब 9 बजे बिजली के बोर्ड से चार्जर निकालने गई थी। बोर्ड में नंगा तार होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घरवालों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अमवार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया