बेरमो: कुम्हार टोली में घर में घुसा खतरनाक सांप, स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Bermo, Bokaro | Jun 16, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बुंडू पंचायत स्थित कुम्हार टोली में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रवि प्रजापति के आवास में एक खतरनाक सांप घुस आया। परिवार के सदस्यों ने सांप को देखते ही तुरंत इसकी सूचना स्थानीय स्नेक कैचर को दी।सूचना मिलते ही स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।