मुज़फ्फरनगर: शामली रोड स्थित काली नदी पुल पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी
नगर कोतवाली क्षेत्र शामली रोड स्थित काली नदी पुल पर उसे समय अपराधी मच गई जब एक स्कूटी सवार महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक महिला की शिनाख्त में जुट गई है।