पन्ना: पुलिस लाइन में 1.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक बैरक, एसपी ने किया भूमि पूजन
Panna, Panna | Jun 17, 2026 पुलिस लाइन परिसर में एसएएफ जवानों के लिए बनने वाले आधुनिक तीन मंजिला बैरक का भूमि पूजन पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने किया। मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा 1.84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बैरक में 60 जवानों के ठहरने की व्यवस्था होगी।