बहराइच: भगवानपुर-रमपुरवा के बीच बहन की दवा लेकर लौट रहे बाइक सवारों को बस ने मारी ठोकर, हादसे में दो युवक घायल
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर रमपुरवा के बीच में बाइक सवार दो युवक बहन कि दवा लेकर वापस घर जा रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार बस में ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों का इलाज जारी है। वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।