गुप्त सूचना के आधार पर कटहरा पुलिस ने मजिया गांव में छापेमारी कर दो कार्टून विदेशी शराब बरामद किया। छापेमारी की भनक लगते ही मौके से कारोबारी फरार हो गया। शनिवार को 2:00 बजे दिन में उत्पाद अधिनियम के तहत कटहरा पुलिस ने फरार चल रहे शराब कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया।