सिवनी मालवा: मॉब लिंचिंग में युवक की मौत का मामला, एडीजे कोर्ट सिवनी मालवा में 14 हत्यारों को सुनाई उम्रकैद की सजा
सिवनीमालवा में एडीजे कोर्ट ने गो तस्करी से जुड़े चर्चित मॉब लिंचिंग केस में शुक्रवार को 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। करीब चार साल पुराने इस मामले में महाराष्ट्र के अमरावती निवासी नाजिर अहमद की भीड़ द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई थी। एडीजे तबस्सुम खान की कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे फैसले के बाद कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण