मैहर: पत्रकार लेखराज सिंह ने रक्तदान कर बचाई युवती की जान, मानवता की पेश की मिसाल
सोशल मीडिया के जरिए जब 21 वर्षीय युवती प्रीति साकेत को B-नेगेटिव रक्त की आवश्यकता की जानकारी सामने आई, तो यह खबर लोगों के बीच संवेदनशीलता का उदाहरण बन गई। युवती के इलाज के लिए दुर्लभ रक्त समूह की तत्काल जरूरत थी, जिससे परिजन काफी चिंतित थे।सूचना मिलते ही पत्रकार लेखराज सिंह पहुंचे सिविल अस्पताल मैहर और स्वेच्छा से किया रक्तदान।