लोहरदगा: झारखंड के गर्व, भविष्य के चमकते सितारे हैं लोहरदगा के कृष्ण चंद्र देव: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो
लोहरदगा जिले से निकले अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्र देव अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे उन्होंने अपने माता-पिता दिलीप साहू एवं अनीता साहू के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिरसा आर्चरी सेंटर के संरक्षक सुदेश कुमार महतो से रांची स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।