खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र के ग्राम टिगरियाव की बेटी आशियाना खान ने भारतीय वायु सेना के अग्निवीर वायु में चयनित होकर पूरे निमाड़ अंचल का गौरव बढ़ाया है। साधारण परिवार से आने वाली आशियाना ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।