गढ़वा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने गढ़वा में विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण
Garhwa, Garhwa | Mar 19, 2024 लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर ने मीडिया एवं पब्लिसिटी कोषांग, एमसीएमसी कोषांग, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम समेत अन्य कोषांगो का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।