गढ़वा: SDM ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़वा में अवैध बालू के उठाव मामले मे की छापेमारी, छह ट्रैक्टर हुए जब्त, चालक हुए गिरफ्तार
Garhwa, Garhwa | Mar 19, 2024 गढ़वा एसडीएम विजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर नदियों से अवैध बालू के उठाव एवं परिवहन करने के मामले मे छापेमारी की है। गढ़वा शहर के रेहला रोड से एसडीएम ने बालू का अवैध परिवहन करते छः ट्रैक्टर को बालू के साथ जप्त किया है इसके साथ ही छः चालक भी गिरफ्तार किए गए है। एसडीएम के इस कार्यवाई के बाद पुरे क्षेत्र मे बालू माफियाओ के बीच हड़कंप मच गया है।