गढ़वा: गढ़वा चिनिया थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव मे एक युवक ने कीटनाशक खाकर दिया जान
Garhwa, Garhwa | Mar 19, 2024 गढ़वा चिनिया थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी अवध बिहारी कोरबा का पुत्र अखिलेश कोरबा 26 वर्ष ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के संबंध में अखिलेश कुमार कोरबा की मां दौलतिया देवी ने बताया कि मृतक एक सप्ताह पूर्व अपने घर से रमकंडा जेसीबी गाड़ी चलाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान अपनी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत किया था।