रिसिया थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुजातपुर गांव के बबुराहनपुरवा मजरे में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रंजू चौहान के रूप में हुई है, जो अनुज चौहान की पत्नी थी। वह मंगलवार को अपने घर में फंदे से लटकी मिली