मुंगेर: पूरबसराय स्थित कर्पूरी छात्रावास में कार्यशाला का हुआ आयोजन
Munger, Munger | Feb 12, 2024 भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह के आलोक में पूरबसराय स्थित कर्पूरी छात्रावास में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कार्यशाला का आयोजन किया।जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान नायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं उनके विचारों को रखा गया।