पीथमपुर: पीथमपुर के सुलावड़ में मजदूर का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
औद्योगिक नगरी पीथमपुर के बगदून थाना क्षेत्र के सुलवाड़ में एक मजदूर का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गईं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक धीरेन्द्र सिंह पिता मथुरा सिंह, निवासी झारखंड, हाल मुकाम हरिजन बस्ती सुलावड़ के मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी।