मिर्ज़ापुर: चौबे टोला स्थित वोल्टास शो रूम के गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबे टोला स्थित वोल्टास शोरूम के गोदाम में बुधवार को आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब गोदाम के अंदर धुआं निकलते देखा तो फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। शोरूम के अधिष्ठाता ने संदिग्ध हाल में आग लगने की जानकारी दी है। बताया कि घटना की जांच की जानी चाहिए। आग से लाखों रुपए का सामान जल गया।