महाराजगंज: कसरावा में बहन के घर आया युवक छत का छज्जा तोड़ते समय भरभरा कर गिरने से मलबे में दबकर घायल
17 मई रविवार की शाम 4:00 बजे बहन के घर आया युवक छत का छज्जा तोड़ रहा था। इसी बीच अचानक पूरी छत भर भरा कर नीचे गिर गई ,और युवक भी मलबे में दबकर घायल हो गया।आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत से युवक को बाहर निकाला और निजी वाहन से ही अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।