पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक्स लदी पिकअप वैन पलटने से बकरी लाने जा रही महिला की हुई दर्दनाक मौत
Purnea East, Purnia | May 18, 2026
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 पर मेहता चौक के समीप गेड़ाबाड़ी की ओर से आ रही कोल्ड ड्रिंक्स लदी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन पलटने से महिला की मौत हो गई.हादसे में हरदा पंचायत निवासी 30 वर्षीय गुड़िया कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी.घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया वही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. मृतका के परिजनों में मातम है