अपर जिला अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने कुम्हियावा स्थित धान क्रय केंद्र जाकर सोमवार की दोपहर धान की खरीदारी की शुरुआत कर दिया है।बताया जाता है कि जिले में कई सरकारी और गैर सरकारी धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं।अपर जिला अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने अपने हाथों से वहां पर धान लेकर पहुंचे किसानों के धान को तोला है।इलाके के किसान रमाकांत उमा देवी शिवनंदन आदि लोग पहुंचे थे।