बड़वानी: "आपकी बात पुलिस के साथ" अभियान अंतर्गत सांगबारा में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बड़वानी पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आज आपकी बात पुलिस के साथ अभियान अंतर्गत जिले के ग्राम सांगबारा में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धिरज बब्बर की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम ढोल मांदल पर पुलिस अधिकारियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया।