इटावा: कचोरा रोड स्थित निजी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 700 मरीजों ने कराया पंजीकरण
Etawah, Etawah | Dec 31, 2025 कचोरा रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में 11वां निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे विधि-विधान से पूजा पाठ के बाद हुआ। इस शिविर में करीब 700 मरीजों ने पंजीकरण कराया। शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग व न्यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों की जांच संबंधित डॉक्टर्स द्वारा की गई।