मरवाही: घुसरिया के जंगल में स्थित जलाशय में हाथियों का पानी पीते और अठखेलियां करते वीडियो हुआ वायरल
मरवाही वन परिक्षेत्र में चार हाथियों का एक दल पहुंचा है। भीषण गर्मी के बीच इन हाथियों को ग्राम घुसरिया के जंगल में स्थित जलाशय में पानी पीते और अठखेलियां करते देखा गया है। वे गर्मी से राहत पाने के लिए जलाशय के पास डेरा डाले हुए हैं। इस दल में तीन दंतेल हाथी शामिल हैं, जिन्होंने एक बार फिर मरवाही के जंगलों का रुख किया है।