शाहबाद: कांट थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपुर का रहने वाला दुष्कर्म का आरोपी अल्लाहपुर तिराहा से गिरफ्तार, जेल भेजा गया
दुष्कर्म के एक मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी को भी कोतवाली पुलिस ने अल्लाहपुर तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला का निकाह तकरीबन 8 वर्ष पहले लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुआ था। पति से विवाद होने के कारण महिला मायके में रहने लगी।