रामपुर: गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने एक नाजायज़ चाकू के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | May 22, 2025 गुरुवार को शाम 4:00 बजे पुलिस द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक आरोपी को नाहिद सिनेमा के निकट खंडहर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ।