रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कोसी पुल के निकट सड़क दुर्घटना में काम करके घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत
Rampur, Rampur | May 22, 2025 गुरुवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम भीतखेड़ा निवासी अर्जुन रामपुर में एक होटल में रोटी बनाने का काम करते थे। बुधवार की रात 10:30 बजे काम करके घर लौट रहे थे। कोसी पुल के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार को रामपुर के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।